फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों ने 75 रुपये दिहाड़ी बढ़ाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सभी विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने शासन की तरफ से उनकी दिहाड़ी 225 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि दो दशक से डेलीवेजर नौकरी को पक्का करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन ने प्रधानमंत्री के जम्मू दौरे से ठीक एक दिन पहने उनकी एक दिन दिहाड़ी में 225 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करके उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारी प्रेम कुमार, अशोक कुमार, राम पाल, जोगिंद्र पाल, कुलदीप राज, सतपाल, दौलत राम, सतीश कुमार, इंद्र कुमार, गिरधारी लाल आदि का कहना है कि वह लोग वर्षों से स्थायी किए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासन ने एक बार फिर दिहाड़ी के 75 रुपये बढ़ाने की घोषणा करके उनकी नैकरी को पक्का करने की मांग को दबाने का प्रयास किया है। वर्षों से वह स्थायी होने की मांग कर रहे हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के झूठे आश्वासनों पर उन्हें कोई यकीन नहीं रहा है। जब तक उन्हें स्थायी नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने के लिए काम छोड़ हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें