राजोरी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हुए हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) के स्वागत में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने राजोरी में बाइक रैली निकाली। विहिप और बजरंग दल की रैली राजोरी के दुधाधारी मंदिर से शुरू होकर जवाहर नगर, छपारिया, गुज्जर मंडी, पांजा चौक, सालानी से होते हुए शहर में समाप्त हुई।
बजरंग दल के उपाध्यक्ष नवीन महाजन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का नववर्ष के साथ ही भारत के गौरवपूर्ण इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। रैली में कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। रैली में हिमांशु भार्गव, करण ठाकुर, कपिल सर्याल, राजा रतन, साहिल गुप्ता, हिमांशु चोपड़ा, रादीश आदि ने भाग लिया।