फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के लिए ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज मे सड़क सुरक्षा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब ने आईक्यूएसी और जीडीसी एनएसआर के करियर काउंसलिंग सेल के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए बोलो विषय पर सोमवार को ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को यातायात नियमों और सड़क व्यवहार के बारे में बताना रहा। ताकि सड़क यात्रा अधिक सुरक्षित हो सके। कार्यक्रम की योजना भी युवाओं को सड़कों पर सुरक्षित और सावधान रहने के तरीके सिखाकर भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ बनाई। छात्रों को ऑनलाइन मोड से पेंटिंग और डिजाइनिंग से विचार व्यक्त करने के लिए कहा जाता है। इन युवाओं को विचारों को कागज या बोर्ड पर बनाते और प्रदर्शित करते हुए देखने का यह एक शानदार अवसर है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. रजत भारद्वाज सड़क सुरक्षा क्लब एवं कॅरियर परामर्श प्रकोष्ठ के संयोजक की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें