नौशेरा मे चल रही रामलीला का दृश्य
नौशेरा। ठाकुरद्वारा में चल रही रामलीला के तीसरे दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार रात्रि चली रामलीला के प्रसंग में राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सूर्य वंश कैसे चलेगा, मेरे घर पुत्र नहीं है। पुत्र की प्राप्ति के लिए तीन शादियां की हैं।
गुरु की आज्ञा पर राजा दशरथ ने यज्ञ कराया, पुत्र की प्राप्ति हुई। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म लेने पर जमकर खुशियां मनाई गईं। मंगल गीत गाए गए। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की देखरेख में चल रही रासलीला में भीड़ उमड़ी।