फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी में के सेवको द्वारा राजौरी में तीसरे नवरात्र पर भव्य जागरण का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। चंडी में सेवकों की तरफ से तीसरे नवरात्र पर 9 अक्तूबर को शाखा ग्राउंड में विशाल जागरण किया जा रहा है। इसमें जम्मू से कलाकार शामिल होंगे। इस जागरण का आयोजन चंडी मां सेवक द्वारा किया जा रहा है। मां के जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। जागरण रात्रि 9 बजे शुरू होगा। जो सुबह 4 बजे आरती और कन्या पूजन के बाद संपन्न होगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी चंडी मां सेवक संस्था के एचओडी अमित शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रुप का यह राजोेरी में चौथा जागरण होगा। उन्होंने कहा कि हमें राजोेरी के लोगों का भरपूर साथ मिला है। हमें उमीद है कि इस बार भी माता रानी के भक्त भरपूर प्यार देंगे। संस्था अध्यक्ष तरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष इशान शर्मा, खगेश शर्मा ने भी शहर वासियों से अपील की है कि वो जागरण में सपरिवार आएं।
इस दौरान चंडी मां सेवक संस्था के सदस्य नवनीत शर्मा, दीपक चौहान, आकाश गुप्ता, सुमित शर्मा, आर्यन शर्मा, टीपू वर्मा, अश्वनी शर्मा और सनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें