राजोरी में दक्ष छात्रावास में राखी बांधतीं एसएसपी शीमा नबी कस्बा।
राजोरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गरीब व बेसहारा बच्चों को अपनेपन का अहसास दिलाने के मकसद से पुलिस ने रविवार को दक्ष छात्रावास में पावन पर्व मनाया। एसएसपी सीमा नबी कस्बा ने स्वयं दक्ष हॉस्टल में पहुंचकर बच्चों को राखी बांधी और उन्हें उपहार वितरित कर स्नेह बांटा।
एसएसपी ने दक्ष हॉस्टल के बच्चों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन को बहन भाई के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है और भाई जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। वह इस अवसर पर दक्ष छात्रावास के प्रधान राजेश बंटी ने बताया कि एसएसपी दक्ष हॉस्टल पहुंच कर बच्चों को प्रेरित करने से उनको प्रेरणा मिली है।