जीडीसी डूंगी में शुरू हूआ आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह समारोह में विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर।
राजोरी। आजादी का अमृत महोत्सव, देश की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद के संरक्षण और मार्गदर्शन में सप्ताह भर चलने वाला समारोह सोमवार को शुरू हुआ। कॉलेज का सांस्कृतिक और साहित्यिक क्लब 9 से 15 अगस्त तक ऑनलाइन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रहा है।
सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पोस्टर-मेकिंग, निबंध लेखन, नारा लेखन, देशभक्ति एकल गीत प्रतियोगिता और भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी शामिल हैं। इनकी श्रृंखला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों में नशीली दवाओं तथा शारीरिक, सामाजिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालीन प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पहले दिन ड्रग्स को न कहें और जीवन को हां, विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के लगभग 28 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें बीए पहले सेमेस्टर की नेहा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे सेमेस्टर की काजल शर्मा ने दूसरा और चौथे सेमेस्टर की काजल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आजादी का अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी प्रोफेसर जहीर अब्बास ने किया।