फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता के लिए खेलों में भाग लें

विज्ञापन
नौशेरा : 19 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों के लिए इंटर जोन कबड्डी टूर्नामेंट य
विज्ञापन
नौशेरा। 19 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों के लिए इंटर जोन कबड्डी टूर्नामेंट एचएसएस लंबेड़ी में संपन्न हुआ। इसकी मुख्य अतिथि डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से शारीरिक दक्षता के लिए खेलों में भाग लेने के लिए कहा। लड़कियों का फाइनल मैच डंडेसर जोन और सुंदरबनी जोन के बीच खेला गया, जिसमें डंडेसर ने 36-20 अंकों से जीत दर्ज की। लड़कों का फाइनल मैच नौशेरा और कालाकोट जोन के बीच खेला गया। नौशेरा ने एकतरफा मुकाबले में 39- 9 अंक से जीत हासिल की। मैचों में भारत भूषण, नरेश कुमार, टूर कुमार, मंगत राम, अनिल कुमार, नेक चंद, रोमी चौधरी, सूरज प्रकाश बालकृष्ण, गुलजार अहमद, राकेश कुमार गुप्ता, सुनील सिंह संब्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें