फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार जख्मी

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ नौशेरा
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात नौशेरा से पांच किलोमीटर दूर राजल में एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सुनील कुमार (19) पुत्र कृष्णलाल निवासी बगनोटी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं लंबैड़ी में हुए एक अन्य हादसे में एक बच्चा और दो बीएसएफ के जवान जख्मी हो गए।
विज्ञापन


राजल में हुए हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम हरबंस लाल, एएसपी अतुल शर्मा ने उपजिला अस्पताल से एंबुलेंस भेजवाकर घायल को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने युवक के प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में कोई खास सुधार न होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

वहीं, शनिवार को नौशेरा से करीब 16 किलोमीटर दूर लंबैड़ी में एक कार और बीएसएफ वाहन में टक्कर होने से कार में बैठा बच्चा व बीएसएफ के वाहन में सवार दो जवान जख्मी हो गए। तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें