फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस को मंगलवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सूचना मिली कि वार्ड नंबर-4 में एक महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही है। सूचना के आधार पर डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर गोविंद रतन और एसएचओ एजाज हैदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं में से एक राजोरी के सांकरी गांव की निवासी है और वर्तमान में राजोरी के वार्ड न. 4 में रहती है, जहां वह पिछले कुछ समय से रैकेट चला रही थी। दूसरी गिरफ्तार महिला पुंछ की मेंढर तहसील के भेरा गांव की रहने वाली है, जबकि व्यक्ति राजोरी के मुरादपुर इलाके का निवासी है और शहर के पांजा चौक इलाके में एक दुकान चलाता है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ और नाम भी सामने आए हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेक्स रैकेट में शामिल हैं व पुलिस जल्द ही उन्हें भी धर दबोचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें