फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने महिला का पर्स झपटने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के आर्य समाज बाजार में मंगलवार को दिनदहाडे़ एक बच्चे ने महिला से पर्स झपटने का प्रयास किया। संयोग से पर्स उसके हाथों से गिर गया, पर बच्चा फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद आर्य समाज बाजार में एक महिला दुकान के बाहर खड़ी होकर खरीदारी कर रही थी। उसने दुकानदार को पैसे देने के लिए जैसे ही पर्स निकाला कि वहां पहले से खड़ा दस-बारह साल का एक बच्चा पर्स झपट कर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। संयोग ही करें कि भागते समय बच्चे के हाथ से पर्स गिर गया। पर्स में हजारों रुपये थे। पहली किसी बच्चे ने पर्स झपटने की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से बाजार के लोग भौचक्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें