राजोेरी। जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। इस सिलसिले में प्रवर्तन दल ने गंभीर इलाके में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे एक क्रशर और एक हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया।
पूरे ऑपरेशन को उपायुक्त विकास कुंडल और जिला खनिज अधिकारी मोहम्मद नसीब बजरान की देखरेख में अंजाम दिया गया। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसके लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। उक्त क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट को लेकर कार्यालय में कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है, और जिले में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित आधार पर विशेष छापेमारी भी की जा रही है।
डीएमओ ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाता है, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।