भारतीय सेना ने सकुल मे खेल सामग्री वितरित
नौशेरा। सेना ने हाई स्कूल, चकजराला के छात्रों में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर खेल सामग्री का वितरण किया। खेल सामग्री में क्रिकेट बैट, विकेट, वॉलीबाल, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन शामिल रहे।
खेल सामग्री के वितरण का उद्देश्य छात्रों को खेलकूद के लिए प्रेरित करना है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में ग्रामीण आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, और खेल सामग्री खरीदने के लिए पैसे खर्च करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। इस तरह की परियोजनाओं के माध्यम से गरीब बच्चों को खेल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, और खेल के प्रति युवाओं की छिपी प्रतिभा का पता लगाया जाता है। कार्यक्रम में 50 छात्रों और 24 स्कूल स्टाफ ने भाग लिया। इस मौके पर सुखदेव सिंह संब्याल, एडीसी, मोहम्मद अब्दुल रशीद जेडईओ, अरुण सिंह, पिछोरी लाल, सानिया बट्टी, समर शर्मा, साहिबा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।