राजोेरी। थन्नामंडी इलाके में पुलिस ने 11 साल पहले एक मामले में फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ गांव निवासी गुलाम अली पुत्र शौकत अली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत एक सामान्य वारंट भी जारी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि एसडीपीओ थन्नामंडी डॉ. इम्तियाज अहमद की निगरानी में शौकत अमीन के नेतृत्व में एक टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी राजोेरी मोहम्मद असलम ने कहा कि फरार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। जिसके लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पहले भी कई भगोड़ों गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संवाद