फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 29.5 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पंजाब पुलिस की एक टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने शनिवार को ग्राम सरया में विभिन्न स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 29.5 लाख रुपये बरामद किए। यह कार्रवाई पंचायत भवानी के गांव सरया निवासी सिकंदर नाम के एक नशा तस्कर के घर पर की गई। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज मामले के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस संबंध में अमित वर्मा एडीशनल एसपी ने बताया कि काथुनंगल पुलिस थाना पंजाब में पिछले माह एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की कार्रवाई के संबंध में एक बार पहले भी पंजाब पुलिस यहां पहुंच चुकी है, लेकिन उस समय कुछ हाथ नहीं लगा। शनिवार को पंजाब पुलिस व जिला पुलिस ने 4-5 जगह एक साथ कार्रवाई कर नशा तस्कर सिकंदर के घर से 29.5 लाख रुपये जब्त किए। इसे पंजाब पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें