फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत दिन बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कब्रगाह से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीडीसी के निर्देश पर शबनम कौसर नामक महिला निवासी प्लांगाड़ का शव सात दिन बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया। जानकारी के अनुसार मृतका शबनम की शादी थन्नामंडी के प्लांगाड़ गांव निवासी मोहम्मद फरीद से हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर 18 जुलाई को उसे जीएमसी राजोेरी ले जाया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

बाद में महिला की हालत खराब हो गई, और उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि मौत का कारण उसके पति के बर्बर कृत्य है। उसने उसे बुरी तरह पीटा और उसे मार डाला। इस संबंध में थाना थन्नामंडी में धारा 174 का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर जांच के लिए एसडीएम थन्नामंडी महमूद रायज, एसडीपीओ अब्दुल हमीद एवं एसएचओ फरीद की देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकाला गया। वहीं शव निकालते वक़्त डॉ. जावेद चौधरी डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जीएमसी की देखरेख में जीएमसी राजोेरी की एक विशेष मेडिकल टीम भी वहां मौजूद थी। जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी लाया गया। डॉक्टरोें के एक विशेष बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया।
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर जान दी
सुंदरबनी। गांव भरोड में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गांव भरोड में महिला चंपा देवी पत्नी सुदर्शन सिंह ने शनिवार की रात घर के ही एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह नींद खुलने पर जब पति सुदर्शन सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं है। तो उसने साथ वाले कमरे में देखा तो उसका शव पंखे के साथ लटका हुआ था। सुदर्शन सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मायके वालों को सूचित किया। मायके वालों के पहुंचने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। यहां डाक्टरों के बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में खौड़ पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें