जिला विकास परिषद के सदस्यों, बीडीसी अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी की संयुक्त बैठक आयोजित
राजोेरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने जिला कैपेक्स योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार करने और इसमें बाधा डालने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए डीडीसी सदस्यों, बीडीसी अध्यक्ष और जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में स्वीकृत कार्यों की स्थिति, तकनीकी स्वीकृति लेने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया, नए कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति, कार्यों की टेंडेंरिंग और आवंटन की स्थिति, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ अंतर-विभागीय समन्वय, और नियमित बैठक सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में जिला कैपेक्स बजट के तहत 2900 से अधिक कार्य स्वीकृत हैं। कार्यों के निष्पादन के लिए 50 प्रतिशत रिलीज प्राप्त हो चुकी है। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों के आकलन के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि 551 कार्यों को स्वीकृत किया गया है। इन 551 कार्यों में से 271 कार्यों का अनुमान लगाया जा चुका है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारी से कहा कि इन कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जल्द से जल्द प्राप्त करें और प्राप्त होने के बाद इनकी टेंडरिंग शुरू करें ताकि कम से कम समय में काम शुरू किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन ने जल संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में कई कदम उठाए हैं। ग्राउंड वाटर के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक नई योजना शुरू की गई है।
डीसी ने बताया कि जिले के लिए 34 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को महिला जल संरक्षण क्लब में पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया। आरडीडी के अधिकारी को जिले के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए वन विभाग के साथ पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने डीडीसी सदस्यों और बीडीसी अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने क्षेत्रों और ब्लॉक में कार्यों की प्रगति की निगरानी करने का आह्वान किया।