राजोरी। जिले में वीरवार को जहां कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है, तो वहीं 5 बच्चों और 2 डॉक्टरों सहित 70 नए केस मिले हैं। दरहाल निवासी एक व्यक्ति को संक्रमित पाए जाने के बाद श्रीनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
वीरवार को 2 डॉक्टर, 6 बच्चे, 6 हेल्थ केयर वर्कर और 9 बीएसएफ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 20, दरहाल से 13, कालाकोट से 15, नौशेरा से 3, सुंदरबनी से 19 केस मिले हैं।
डीसी राजोरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में जुटी है। जिले में वीरवार को 15 से 18 आयु वर्ग 3580 बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है। वहीं कोरोना एसओपी का उल्लंघन करने वालों से टीमों ने जिले भर में 42240 रुपये जुर्माना वसूल किया।