राजोरी। कोविड -19 के कारण एक महिला की मौत हो गई। वहीं वीरवार को सुरक्षाबलों के पांच जवानों सहित आठ के संक्रमित होने का नया मामला सामने आया है। 1300 रिपोर्ट में से जिले में पॉजिटिविटी रेट 0.28 प्रतिशत और रिकवरी रेट 96.21 है।
जानकारी के अनुसार जिले के डबरोट गांव की एक 75 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी मे भर्ती किया गया था, जहां बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया। उधर वीरवार को जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से बाहरी राज्यों के सुरक्षा बल के पांच जवान बताए जा रहे हैं।