फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में दिखा साप्ताहिक पाबंदी का संपूर्ण असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक संपूर्ण साप्ताहिक पाबंदी का असर शनिवार को देखने को मिला। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। शनिवार कोे सुबह से शहर, आसपास के इलाकों व जिले के अन्य इलाकों में संपूर्ण लॉकडाउन देखने को मिला।
विज्ञापन

हालांकि सुबह सुबह शहर के विभिन्न चौराहों पर कुछ चहल पहल रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो जाती है और दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होनी शरू हो जाती थी, लेकिन, साप्ताहिक पाबंदी के दौरान दिन भर सन्नाटा रहा। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साप्ताहिक पाबंदी का असर रहा। सभी दुकानें और हर प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं को सुबह छूट दी गई थी। इसके तहत दवाइयों जबकि दूध, फल, सब्जियों की की दुकानें शाम तक खुलीं रहीं। शहर और जिले के अन्य इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कई स्थानों पर पुलिस भी तैनात रही। ख़ास कर राजोरी शहर व आसपास के बाजारों में पाबंदी के दौरान लोगों को घरों में बंद रहने के लिए एसएचओ राजोरी फरीद अहमद स्वयं कई स्थानों पर नाका लगाते नजर आए।
साप्ताहिक पाबंदी पर सुंदरबनी में बंद रहे बाजार
सुंदरबनी। सुंदरबनी में साप्ताहिक पाबंदी के दौरान शनिवार को पूरी तरह से बाजार बंद रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से दवा की दुकानों को खोलने की अनुमति रही। ग्रामीण क्षेत्र के लिए चलने वाले यात्री वाहनों को भी बंद रखा गया। प्रशासन की ओर से भी साप्ताहिक पाबंदी को सख्ती से लागू करने के आदेश के बाद सुंदरबनी के थाना प्रभारी तथा एडीसी ने नगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साप्ताहिक पाबंदी को सख्ती से लागू करने का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें