फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी जिले की कोटरांका तहसील के स्वारी बगियालकोट डाली वार्ड नंबर 5 में मकान जल कर राख़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कोटरंका तहसील के सवारी बगियालकोट डाली वार्ड-5 क्षेत्र में शनिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में कच्चा मकान जलकर राख हो गया। उसके अंदर रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी अब्दुल अजीज का एक मिट्टी का कच्चा घर उस समय संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गया, जब वो परिवार के साथ घर में मौजूद थे। पीड़ित व्यक्ति जब घर से निकल रहा था तो धुंवा उठता देखा। वह बच्चों को लेकर बाहर भागा। देखते ही देखते आग फैल गई भीषण रूप ले लिए और सारा घर आग की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। गांव में दमकल सुविधा उपलब्ध न होने के चलते स्थानीय लोगों की मेहनत बेकार गई और आग ने घर को अंदर रखे सामान को जला कर राख़ कर दिया। वहीं इस हादसे में किसी जानी नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन आग से एक गरीब परिवार सड़क पर आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की अपील करते हुए तत्काल पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें