नौशेरा मे शिक्षको ने केंडल मार्च निकालते शिक्षक।
नौशेरा। शिक्षकों ने गुजराल चौक से कैंडल मार्च निकाल कर मुख्य बस अड्डा से होते हुए एडिशनल डीसी सुखदेव सिह सम्याल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरिंदर कौर और दीपकचंद अमर रहे व भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
कैंडल मार्च में शामिल शिक्षकों ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षकों की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्कूल के गेट पर सुरक्षा मुहैया कराई जाए। कैंडल मार्च में मनोज चौधरी, अनिल शर्मा, दीपमाला, पूनम शर्मा, सतविंदर चोपड़ा, मोहित गुप्ता आदि शामिल रहे।