राजोेरी/ नौशेरा। दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान किला दरहल तहसील के लारोका निवासी जीत कुमार के रूप में हुई है।
एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि नौशेरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार से शिकायत मिलने के बाद 3 जून को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी भाग गया, और गिरफ्तारी से कई दिनों से बच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ राजेश जसरोटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पता लगा कि आरोपी जम्मू में है। टीम ने जम्मू के पास बाड़ी ब्राह्मणा में छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।