राजोेरी। पुलिस ने नौशेरा में दो वाहनों से 14 पशुओं को छुड़ा कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह थाना धर्मसाल को सूचना मिली कि दो वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में सोलकी नाका की ओर बढ़ रहे हैं। एसएचओ नीरज चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दोनों वाहनों को रोकने के लिए नाका लगाया।
पुलिस की सतर्कता को भांपते हुए दोनों वाहनों के चालक नाका से कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर सड़क किनारे जंगलों में भाग निकले। दोनों वाहन बाद में सड़क पर खड़े पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया और वाहनों में बंधे 14 पशुओं को बचाया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। थाना धर्मसाल में संबंधित दो मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।