राजोरी। पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भोले-भाले ग्राहकों के मूर्ख बना कर लाखों रुपये ऐंठ रहे थे है। वह चोरी के वाहनों पर चेसिस नंबर पंच करके उसे बेच रहे थे। इस समूह ने धोखाधड़ी से कई लोगों से लाखों की ठगी की है।
राजोेरी थाने की पुलिस ने सूचना मिली कि इलाके में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो चोरी, दुर्घटनाग्रस्त और बेकार वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद उसे संदिग्ध एवं चोरी के वाहनों पर चेसिस नंबर को पंच करते हैं। फिर उसे बेच देते हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तार के लिए जाल बिछाया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सलीम मालिक निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, मौजूदा समय में वह खेवरा में मोटरसाइकिल वर्कशॉप चला रहा है। मोहम्मद वाहिद निवासी बड़ाकना थन्नामंडी के रूप में हुई। उनके कब्जे से बलेनो जेके 11सी 4249, एक्को जेके 11 डी 2300, ऑल्टो, ऑल्टो 800 एचपी 30 7119, ऑल्टो 800 जेके 11 5936, मोटरसाइकिल यूपी 21 एडब्ल्यू, 1231 बरादम की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। उनसे अधिक वसूली और गिरफ्तारी की उम्मीद है।