फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार होम्योपैथिक डॉक्टरो ने थन्नामंडी में धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। बेरोजगार होम्योपैथिक डॉक्टरोें ने बुधवार को थन्नामंडी में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हजारों बेरोजगार डॉक्टर हैं, जो इस पद का विज्ञापन करने के लिए सरकार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई वर्ष से एक भी विज्ञापन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

वे लोग बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। क्योंकि उनमें से कई की उम्र अधिक होने वाली है। ऐसे समय में जब सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का दावा कर रही है और दूसरी ओर विज्ञापित पद का डेटा भी उपलब्ध करा रही है, होम्योपैथिक डॉक्टर के लिए विज्ञापित एक भी पद नहीं है जो चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि बेरोजगार होम्योपैथिक डॉक्टरों को जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में सीएचओ के रूप में नियुक्त किया जाए, जैसा कि हमारे देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाता है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नए आने वाले आयुष अस्पतालों के लिए विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी के पदों में उचित हिस्सा दिया जाना चाहिए। उन्होंने एलजी जेकेयूटी के समक्ष अपील करते हुए कहा कि वो संबंधित को होम्योपैथिक डॉक्टर के पद का विज्ञापन करने का निर्देश दें। इस अवसर पर डॉ. हलीमा, डॉ. फरहा डॉ. इरम, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. अरफ़ाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें