फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी शहर के व्यापारी को शिष्टमंडल ने डीसी से की मुलाकात अपनी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी शहर के व्यापारी को शिष्टमंडल ने डीसी से की मुलाकात अपनी मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर के व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त विकास कुंडल से मुलाकात की। उन्हें लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा, और जल्द से जल्द समाधान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने उपायुक्त को बताया कि शहर में सार्वजनिक पार्किंग न होने के कारण लोगों को और बाहर से आने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द शहर में दो-तीन सार्वजनिक पार्किंग बनाई जाए। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है, इसलिए पानी की नई योजनाएं शुरू की जाएं, ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत न हो। प्रधान राजेश गुप्ता ने व्यापारियों के लिए वेयरहाउस की स्थापना करने की मांग करते हुए कहा कि वेयरहाउस न होने से शहर के व्यापारियों को कड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजोरी की सब्जी मंडी मे अधिक दुकानें बाहर के लोग को दी गई हैं, जिससे राजोरी शहर और आसपास के इलाके के लोगोें को बहुत कम दुकानें मिली हैं, जिसके चलते उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि सब्जी मंडी में दुकानें यहां के लोगों को दी जाएं, ताकि इसका लाभ मिल सके। कई साल से अधर में लटके मिनी सचिवालय के काम को जल्द शुरू करने की गुहार लगाई गई, और कहा गया कि इससे सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे नजर आएंगे और लोगों को दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। गुज्जरमंडी स्थित पुराने अस्पताल को जच्चा-बच्चा अस्पताल तो बनाया गया है, लेकिन अभी तक अस्पताल शिफ्ट नहीं किया गया है। व्यापारियों में उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही पुराने अस्पताल में जच्चा-बच्चा अस्पताल को चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें