वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल ने लगाया समर कैंप
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को अन्य गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करने के मकसद से सेना के वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल में समर कैंप लगाया गया। 30 मई से 3 जून तक 115 छात्रों के लिए स्कूल में एक मजेदार और रोमांच से भरपूर समर कैंप के दौरान बच्चों को समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करने वाले ढन्नीधार किले में घुड़सवारी करने का अवसर मिला। इसके साथ ही बच्चों को वैदिक गणित, योग और लाइट एंड साउंड शो सहित बहुत कुछ नया प्रदर्शन दिया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा दिमाग के साथ सेना ने बच्चों को नया सीखने का अवसर दिया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि समर कैंप में होने वाली गतिविधियों से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। समर कैंप में जाने वाले बच्चे स्मार्ट फोन, आईपैड जैसे गैजेट से दूर रहते हैं। उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। इससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। उनका पढ़ाई में भी मन लगा रहता है। वहीं बच्चों व उनके अभिभावकों ने सेना के इस कार्य की सराहना की।