डीसी राजोेरी ने शुरू की राजस्व विभाग की 6 ई-सेवाएं
राजोेरी। सरकारी कामकाज में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने राजस्व विभाग की छह ई-सेवाओं का शुभारंभ किया।
इन छह ई-सेवाओं में एसटी/एससी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र और ओबीसी, आरबीए, एएलसी प्रमाण पत्र जारी करना शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई पहल की हैं, जो प्रभावी, कुशल और पारदर्शी तरीके से जन कल्याण सेवाओं को वितरित करने में मदद कर रही हैं। उन्होंने जिले के लोगों से इन ई-सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में एडीडीसी पवन कुमार, एडीसी सचिन देव सिंह, एसीआर ताहिर मुस्तफा मलिक, एसी डिफेन्स सलीम कुरैशी, डीएसईओ बिलाल राशिद मीर, और एडीआईओ एनआईसी अश्विनी शर्मा मौजूद थे।