राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के जंगलों में लगी आग कड़ी मशक्कत से पाया काबू
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। शहर से सटे धनोर इलाके में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से सटे जंगलों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने 5 से 6 कनाल क्षेत्र को घेरे में ले लिया और वन संपत्ति जलकर राख होने लगी।
सूचना मिलते ही दमकल वाहन सहायक निदेशक मकबूल हुसैन की अगुवाई में मौके पर पहुंची और फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जब तक संयुक्त टीमें आग पर काबू पाती तब तक काफी संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि वह किसी को आग लगाते दिखते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और जंगलों को नुकसान होने से बचाएं। उन्होंने लोगों से हर पल चौकन्ना रहने की अपील की है।