फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के डलोगड़ा के. जंगलो मे लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के डलोगड़ा के जंगलों में शनिवार शाम को जंगल में भीषण आग लग गई। आग में करोड़ों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और राजोरी से फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के वाहन सहायक निदेशक मकबूल हुसैन की अगुवाई में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। थोड़ी ही देर बाद सेना ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। करीब 3 से 4 कनाल जंगल में लगी भीषण आग से उठ रही लपटें और धुएं की वजह से देर रात आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दमकल कर्मियों ने सेना के जवानों के साथ मिल कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह से पूरे इलाके में धुएं का गुबार सा छा गया। आग से जंगल में पशु-पक्षियों के बसेरों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें