फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में भारी बर्फबारी, पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अधिकतर सड़कें बंद, बिजली पानी सप्लाई प्रभावित होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शनिवार को दिन भर बर्फबारी होने से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की अधिकतर सड़कें बंद हो गईं। बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से हर तरफ जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। घरों से बाहर गए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच सऊदी अरब में मृत एक व्यक्ति का शव मेंढर उसके घर ला रही एक एंबुलेंस सहित दर्जनों सैन्य और यात्री वाहन बींबर गली, सुरनकोट, धार घलून के बीच बर्फबारी एवं फिसलन से घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से जेसीबी से बर्फ हटाने के बाद वाहनों को निकाला जा सका। जबकि बर्फ में फंसी एंबुलेंस से एसडीपीओ मेंढर एवं पुलिस जवानों ने शव को कई किलोमीटर दूर तक कंधों पर उठा कर बर्फ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालने के बाद दूसरे वाहन से घर पहुंचाया। उधर पुंछ-मंडी मार्ग पर भी बड़ी संख्या में यात्री एवं निजी वाहन फंस गए, जिन्हें पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई ने मशीनों की सहायता से बर्फ हटा कर गंतव्यों की तरफ रवाना किया। बर्फबारी के कारण अधिकतर सड़कें दूर रात्रि तक भी बहाल नहीं हो पाईं। इसको लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद किसी प्रकार के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। इसके कारण लोगों को बर्फबारी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उधर शुक्रवार रात एक बजे से शनिवार दोपहर बाद दो बजे तक जिला मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में बिजली की ठप रही, जो दोपहर बाद बहाल हुई। बिजली ठप होने से पानी की आपूूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि जिले के कुछ बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली कर्मचारी बर्फबारी के बीच दिन टूटी तारों और खंभों की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें