फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की 16 आर आर ने दूर दराज के गांव कलाली में महिलाओं लिए सिलाई केन्द्र खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील में सेना की 16 आरआर की तरफ से गांव कलाली में महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला। इसका उद्घाटन 16 आरआर के कमांडिंग अधिकारी की देखरेख में गांव की एक बच्ची से फीता कटवा कर कराया गया। इसके बाद महिलाओं को कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण देना शुरू किया गया।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना की तरफ से गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह केंद्र शुरू किया गया है। इसमें तीन माह तक महिलाओं को कपड़ों की सिलाई का काम सिखाया जाएगा। ताकि वह अपने कपड़ों के साथ ही अन्य लोगों के कपड़े सिल कर आर्थिक स्थित सुदृढ़ बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें