फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में दिन दिहाड़े चोरों ने कई घरों से लाखों रूपय के गैहने और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन कहीं न कहीं चोरी हो जाती है। अब चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका जीता जागता प्रमाण मंगलवार को नगर के वार्ड नंबर 15 मोहल्ला सुथरा बावली में पेश आया। जहां चोरों ने एक घर में मकान में ट्रंक के ताले तोड़ कर उनमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और 15 तोल सोने के गहने चुरा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने मोहल्ले के करीब तीन और मकानों में जिनके मालिक नगर से बाहर थे, उनके यहां भी ताले तोड़ कर लाखों रुपये और गहने चोरी कर लिए। इस वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थलों पर पहुंच कर जांच करने के उपरांत मामला दर्ज करने के साथ ही शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, परंतु लगातार चोरी की वारदातों में हो रही बढ़ोतरी से नगरवासियों में दहशत के साथ ही रोष है।
नगरवासी पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बरामद कराने की मांग कर रहे हैं। दिन दहाड़े पेश आई इस वारदात को लेकर पीड़ित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 11.30 बजे मैं घर की दूसरी मंजिल पर कुछ काम कर रहा था। इस बीच पत्नी भी ऊपरी मंजिल में कपड़े प्रेस करने के लिए आ गई। करीब 20 मिनट बाद जब हम निचली मंजिल पर आए तो हमारे होश उढ़ गए। कमरे में रखे लोहे के ट्रंक खुले थे। उनके ताले साथ लटक रहे थे और कुंडे टूटे थे। सारा सामान बिस्तर पर बिखरा था, और ट्रंकों में रखे 15 तोले सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये गायब थे। कमरे में एक लोहे की राड पड़ी थी, जिससे चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। देवेंद्र शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा जोकि आज ही जम्मू से लौटे हैं, उनका कहना है कि करीब 40 साल से हमारा सारा गहना और पैसे ऐसे ही घर में रखे रहते आए हैं, कभी कोई वस्तु चोरी नहीं हुई है, लेकिन जिस प्रकार दिन दहाड़े चार घरों में चोरी की वारदात हुई है, इससे हम खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। हमारी पुलिस से मांग है कि चोरी की इन वारदातों पर लगाम लगाते हुए चोरों को दबोच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें