फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में शहीद बाबू राम की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर स्थित ओपी हिल स्टेडियम में आतंकियों से लोहा लेते प्राणों का बलिदान देने वाले जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के एएसआई बाबूराम मरणोपरांत अशोक चक्र विजेता की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बाबूराम शर्मा की पत्नी ने की। जबकि उपाध्यक्ष डीडीसी इंजीनियर मोहम्मद अशफाक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से कहा कि बच्चों एवं युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ताकि वह मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहें। आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश एवं समाज के लिए अपना बलिदान देने वाले बाबूराम शर्मा की स्मृति में इस प्रकार के खेल मुकाबलों का आयोजन किया जाना अच्छा कदम है। हम बाबू राम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिजनों के साथ संवेदनाएं प्रकट करते हैं। गौरतलब है कि एएसआई बाबूराम शर्मा ने कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान दिया था। इसके बाद इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर उनको मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें