फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सो जनजाति किसानों में फलदार पोधे,बागवानी उपकर्ण और पाली हाउस का सामान प्रदान किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। आईसीएआर सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ टैमपरेट हॉर्टीकल्चर ने कृषि विज्ञान केंद्र और स्कास्ट के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में जनजाति के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अजय गुप्ता ने की। जबकि डॉक्टर जावेद इकबाल मीर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि 1994 में स्थापित सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ टैमपरेट हॉर्टीकल्चर द्वारा फलदार पौधों की 2500 किस्में एकत्र की हैं। जिन्हें आधुनिक तौर पर विकसित कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन किस्मों के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज यहां पर आप लोगों को सेब, खुबानी, बादाम, पलमप आदि के पौधे, बागवानी में प्रयोग होने वाले उपकरण और पाली हाउस का सामान प्रदान किया जा रहा है। ताकि आप खेतों में इन पौधों को लगा कर उनसे प्राप्त होने वाले फलों से अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
इस अवसर पर किसानों को खेतीबाड़ी के साथ बागवानी के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें फलदार पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल के बारे में जागरूक करने के उपरांत बारी बारी से जनजाति के एक सो किसानों में फलदार पौधे और अन्य सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें