पुंछ। नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ दुर्गा बटालियन की तरफ से बुधवार को अग्निपथ योजना को लेकर जागरूकता एंव नामांकन अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों की 22 युवतियों सहित 102 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए नामांकन कराया।
इन युवाओं ने इस योजना को लेकर विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में देश के युवाओं को इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। आज जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण से सटे गांव कोसलियां में सेना की दुर्गा बटालियन की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर जागरूकता एवं नामांकन अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। जिन्हें सेना के अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इसके लाभ के बारे में जागरूक किया।
युवाओं के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया का भी आयोजन किया गया।