फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमियो फोर्स ने सुरनकोट के गांव गूंथल में वालीबाल मैदान का करवाया निर्माण

विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव गूंथल में रोमियो फोर्स की तरफ से निर्मित वालीबाल मैदान का उदघाटन करते बुजुर्ग - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट में रोमियो फोर्स मुख्यालय छह सेक्टर के तत्वावधान में राष्ट्रीय राइफल्स की दराबा बटालियन की तरफ से सोमवार को गांव गुंथल में बनवाए गए वॉलीबाल मैदान का उद्घाटन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह में दराबा बटालियन के उप कमान अधिकारी मुख्य अतिथि रहे, और गांव के एक बुजुर्ग के साथ फीता काट कर मैदान का उद्घाटन किया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस खेल मैदान का निर्माण कराने के पीछे सेना का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों और टीम वर्क को बढ़ावा देना, युवाओं को खेल के क्षेत्र में तैयार करना और प्रेरित करना, उन्हें भ्रामक रास्तों के चयन से रोकना है। इस मैदान के निर्माण एवं लोकार्पण से यहां के युवा एंव छात्र अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए वॉलीबाल खेल में भाग ले पाएंगे। उधर सेना की तरफ से गांव में वॉलीबाल मैदान का निर्माण करवाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं ने दराबा बटालियन के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना सही मायनों में राष्ट्र की सुरक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य को पूरा कर रही है। उद्घाटन समारोह के दौरान गांव के युवाओं के बीच वॉलीबाल का एक दोस्ताना मैच भी खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें