पुंछ ब्रिगेड की तरफ से आयोजित पूर्व सैनिक रैली के दोरान वीर नारि को उपहार देते सैन्य अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। सेना के नाटो ऑडिटोरियम में पुंछ ब्रिगेड की तरफ से पुंछ लिंक अप दिवस के सिलसिले में रविवार को पूर्व सैनिक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियों और शहीद सैनिकों की विधवाओं ने भाग लिया।
रैली की अध्यक्षता कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत डोवाल ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सेना की तरफ से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। पूर्व सैनिकों ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं एवं जिला प्रशासन के प्रति कई मांगों को उजागर किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से प्राथमिकता के तौर पर आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। सेना की तरफ से उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अशोक चक्र विजेता सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद रशीद, सेवानिवृत्त हवलदार मोहम्मद बशीर और कैप्टन सोहन सिंह मौजूद रहे।