फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में रविवार को शिया समुदाय की तरफ से दो दिन पहले जुम्मे की नमाज के दौरान पाकिस्तान के पैशावर शहर में शिया मस्जिद में आतंकियों के बम धमाके में करीब 65 लोग मारे गए थे और 150 घायल हुए थे। उस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान सरकार से शिया मस्जिद में आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाकर वहां पर शिया लोगों पर होने वाले हमलों को बंद कराएं। आतंकी संगठनों का सफाया करने की तरफ कदम उठाएं। प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले सैहसद कल्ब अब्बास ने पाकिस्तान की निंदा की। मानवाधिकार संगठनों पर उंगली उठाई। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर पाकिस्तान में शिया पर इस प्रकार के हमले बंद न किए गए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें