फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शराब की 130 बोतलें पकड़ी, तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को उप जिला मेंढर में पुलिस ने अवैध शराब की 130 बोतलों को बरामद कर एक तस्कर को दबोच लिया।
विज्ञापन

तस्कर की पहचान मोहिंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव गोदल मेंढर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा और एसडीपीओ मेंढर के निर्देश पर पुलिस की तरफ से एसएचओ मेंढर मंजूर कोहली और पीएसआई प्रिंस जसरोटिया ने कस्बे के बाहर नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन की तलाशी लेते समय उसमें छिपाकर रखी गई अवैध शराब की 130 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस की इस कार्रवाई की मेंढर के लोगों ने सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें