फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया,गुलाम नबी आजाद के दोरे को सफल बनाने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में वीरवार को कांग्रेस की एक बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में एक दिसंबर से शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता विपक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के दौरे को सफल बनाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

दोपहर को मंडी डाक बंगला में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ताज हुसैन मीर और लोरन के डीडीसी सदस्य रियाज बशीर नाज ने बताया कि एक दिसंबर को गुलाम नबी आजाद पुंछ के दौरे पर आएंगे। उनके दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों एवं जनसभाओं में अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं। इसके लिए आज से ही घर-घर संदेश पहुंचाने का काम शुरू किया जाए। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने गुलाम नबी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के आगे बढ़ने की बात करते हुए उनके नेतृत्व पर अटल विश्वास रखने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें