फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास के केवल झूठे ढोल पीट रही है। प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकार ने लोगों का विकास करने की बजाय उन्हें सिर्फ परेशान ही किया है। ये बातें नेशनल कांफ्रेंस के युवा प्रांतीय प्रधान एवं पुंछ हवेली विधानसभा के पूर्व विधायक एजाज अहमद जान ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान एजाज ने पार्टी सदस्यों को जिले में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान को जल्दी पूरा करने और जिले में पार्टी इकाईयों का गठन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने पीआर के दम पर विकास के झूठे ढोल पीट रही है। जबकि, पूरे जम्मू कश्मीर के साथ पुंछ जिले में अधिकतर विकास परियोजनाएं ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। केंद्र केवल उन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है, जो पूर्व सरकारों ने शुरू कराई थी।
एजाज ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा छीना था। दावे किए थे कि वह यहां पर विकास के झंडे गाढ़ देंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन, किया उसके उलट। पिछले दो वर्षों में रोजगार का नाम नहीं, विकास केवल सपना बन कर रह गया और लोगों को मिली तो केवल महंगाई की मार। आज पेट्रोल सौ रुपये लीटर और खाने का तेल दो सौ रुपये लीटर हो गया है। सरकार जो लोगों को राशन देती थी, वह राशन भी अब बंद कर दिया गया है। अब भाजपा को जनता चुनावों में सबक सिखाएगी। इस अवसर पर बाग हुसैन राठौर, हरचरण सिंह, अब्दुल अहमद बट, खुर्शीद शाह, बख्शी खेमराज, राजू ठाकुर, आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें