फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से एक महा तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अधिकारियों साथ की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में स्वच्छ भारत अभियान टास्क फोर्स की तरफ से एक बैठक हुई। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम और नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ने जानकारी दी कि भारत सरकार की तरफ से 1 से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें इस बार देश को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त बनाने का विश्व का सबसे बड़ा अभियान रहने वाला है। अभियान को हम सब को मिल कर सफल बनाना है। देश को कई लाख टन प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त करना है। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें