पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित कराए जा रहे खेल मुकाबलों में नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ स्थित हाई स्कूल में लड़कियों के अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग और अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग के खो-खो मुकाबले आयोजित कराए गए। इनमें फाइनल में अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में नंगाली जोन और सुरनकोट जोन के बीच मुकाबला कराया गया।
इसमें नंगाली जोन ने सुरनकोट को अंकों में 9-7 से हराया। जबकि अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में सुरनकोट ने पुंछ को 11-2 अंकों जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। जिस दोरान शारीरिक शिक्षकों हरजीत सिंह,जसमीत कौर,रूचिका शर्मा और गुरविन्दर सिंह की देख रेख में खेल मुकाबले सम्पन हुए।