फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने किया बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से मोहर्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों, शिया समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम एवं ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉक्टर विनोद कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने मोहर्रम के लिए प्रशासन की तरफ से किए जाने वाले प्रबंधों में इमामबाड़ों के आसपास सफाई, बिजली, पानी की आपूर्ति की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। उपायुक्त ने मौके पर ही सभी विभाग के अधिकारियों से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रशासन की तरफ से शिया समुदाय को मोहर्रम में होने वाली मजलिसों के आयोजन में कोरोना से बचाव के उपायों को उचित प्रकार से अपनाने का आह्वान किया। साथ ही मोहर्रम में निकाले जाने वाले मेंहदी रात के जुलूस और दसवें मोहर्रम के आशूरा जुलूस को लेकर प्रशासन की तरफ से शिया समुदाय के प्रतिनिधियों से कहा कि जिस प्रकार सरकार की तरफ से देश भर में आदेश जारी किए जाएंगे उसी प्रकार जिले में भी जुलूस निकालने अथवा न निकालने के आदेश जारी किए जाएंगे। शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को कोराना संक्रमण को रोकने के लिए हर प्रकार से सहयोग देने का वादा किया। बैठक के दौरान अन्य समुदाय के लोगों ने शिया समुदाय का हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें