फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दोरा पड़ने से सीमा सुरक्षाबल के इंसपैक्टर का निधन,सैनिक सम्मान के साथ शव घर भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर की मनकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक इंस्पेक्टर का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। उसकी पहचान पांचवीं वाहिनी के इंस्पेक्टर मदन लाल निवासी उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अस्पताल में ही बीएसएफ अधिकारियों एवं जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए सैनिक सम्मान के साथ सलामी दी। उसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए उसके घर उधमपुर भेज दिया गया। इस बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बताया कि मनकोट तहसील के नियंत्रण रेखा के करीब स्थित सीमा सुरक्षा बल के उछाद शिविर में सुबह करीब सात बजे इंस्पेक्टर मदन लाल को दिल का दोरा पड़ा। इसके बाद उसे तत्काल बीएसएफ के चिकित्सा कक्ष पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे साढ़े सात बजे के करीब यहां लाया गया। जहां उपचार के दौरान आठ बजे उनका निधन हो गया। मदन लाल को एक साथ कई बार बड़े दिल के दौरे पड़े, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। हमने कानूनी कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव को बीएसएफ के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें