पुंछ जिले के सावजियां में नामांकण जागरूकता रैली में भाग लेते स्कूली बच्चे और शिक्षक
- फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां में शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने क्षेत्र में रैली निकाली। ढोल की थाप पर लोगों का आह्वान किया गया कि वह बच्चों को सरकारी स्कूली में दाखिल कराएं।
सरकार की तरफ से बच्चों के विकास एवं उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं। दोपहर को मिडिल स्कूल मैदान सावजियां में बड़ी संख्या में हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ ही क्षेत्र के अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक एकत्र हुए। जहां उन्होंने माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां के प्रधानाचार्य अनवर खान की अगुवाई में नामांकन अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें भाग लेने वाले बच्चों ने हाथों में आओ स्कूल चलें हम, सरकारी स्कूल में कराएं नामांकन लिखी तख्तियां पकड़ रखी थीं। रैली में ढोल की थाप पर भाग ले रहीं छात्र-छात्राएं आओ स्कूल चलें के नारे भी लगा रहे थे।