फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरक्षा बलों और पुलिस ने रविवार देर रात भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के नूरकोट/नक्करकोट क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद की गईं। बरामद हथियार में दो एके 47 राइफल, दो पाकिस्तान निर्मित 23 बोर की राइफल, दोचीन निर्मित पिस्टल, एके 47 की 63 गोलियां, 23 बोर राइफल की 20 गोलियां शामिल हैं। इस बरामदगी को सुरक्षा बलों की ओर से बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकी संगठन बड़ी मात्रा में हथियार अपने सहयोगियों की सहायता से आतंकियों तक पहुंचा कर अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना दुर्गा बटालियन और पुलिस की तरफ से दिगवार सेक्टर के फेंसिंग से आगे स्थित नक्करकोट/नूरकोट में एक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान देर रात सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा के पास छुपाकर रखे गए उक्त हथियार व गोलियां बरामद हुईं। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों की तरफ से इस बरामदगी को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें