पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 12 से 14 वर्ष आयु के लिए बुधवार को टीकाकरण अभियान शुरू कर किया गया। इसका नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपायुक्त इंद्रजीत और सीएमओ गुलाम अहमद मलिक ने उद्घाटन किया।
लखबीर कौर ने लड़कियों में सबसे पहला टीका लगवाया, जबकि लड़कों में प्रिंस पहला टीका लगवाने वाले बने। उपायुक्त ने कहा कि इन स्वास्थ्य कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति में काम करने वालों के कारण हमारा जिला टीकाकरण और कोरोना टेस्टिंग में आगे रहा है। हमें आशा है कि हम आज से जो 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ है, उसका लक्ष्य भी हम जल्दी पूरा कर लेंगे।